🔷 *कांकेर पुलिस की कार्रवाई।*
🔷 *05 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार।*
🔷 *काफी समय नक्सलियों के सहयोग मे सक्रिय थे।*
🔷 *थाना कोयलीबेड़ा के नक्सल अपराध में शामिल*
🟩 *श्री सुन्दरराज पी.(भापुसे)* पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,*श्री अमित कांबले(भापुसे)* उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्ग-दर्शन *श्री आई.के.एलिसेला (भापुसे)* उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन *श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापुर,*श्री आशीष कुमार बंझोर* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के पर्यावेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् श्री शुभम तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के नेतृत्व सुरक्षा बल नक्सलियों के थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम हेटारकसा,मर्राम,गोंदूल,आलपरस पहाड़ी जंगल क्षेत्र में उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल गस्त-सर्चिंग पर रवाना हुए थे।
🟩 *नक्सल गस्त- सर्चिंग के दौरान दिनांक 05/02/2025 को संदिग्ध 05 व्यक्तियो को पकड़ा गया। पूछताछ मे दिनांक 15/12/2024 को ग्राम हेटारकसा के पास सुरक्षा बलो के उपर हुए IED ब्लाट* की घटना मे शामिल पाये जाने पर उक्त व्यक्तियो को गिरफ्तार थाना कोयलीबेड़ा मे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🟩 *गिरफ्तार नक्सल सहयोगी की जानकारी:-*
◼️01बुधुराम कवाची पिता सोमारू उम्र 50 साल
◼️02 बिरेन्द्र उसेण्डी पिता स्व०गुजरू उसेण्ड़ी उम्र 38
◼️03 सुरेश कुमेेटी पिता मोती लाल कुमेटी उम्र 19 साल
◼️04 बालसिंग नवगो पिता सुकदु नवगो उम्र 35 साल
◼️05 दशरथ नवगो पिता स्व सुनहेर नवगो उम्र 30 साल
सभी निवासी ग्राम हेटारकसा थाना कोयलीबेड़ा।
