Thursday, 13 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

🔶 *Senior माओवादी कैडर राजे कांगे गिरफ्तार*
🔶 *जिला कांकेर*
🔶 *मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे DVC रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*
🔶 *DVC राजे कांगे के साथ नक्सल सहयोगी एवं शरण देकर रखने वाला श्यामनाथ उसेण्डी निवासी कौड़ोसाल्हेभाट भी गिरफ्तार।*
🔷 *विगत कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय DVC रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त आसूचना पर तस्दीकी की जा रही थी। इस दौरान दिनांक 11.01.2025 को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं नक्सल सहयोगी/शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे एवं श्यामनाथ उसेण्डी से पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाती है*
🔷 *पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन, पुलिस उप महानिरीक्षक एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में उत्तर बस्तर डिवीजन के एक महत्वपूर्ण तथा बड़े कैडर के माओवादी की गिरफ्तारी किये जाने से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय बढ़त प्राप्त होगी।*
◼️ *गिरफ्तार नक्सली की जानकारी (संक्षिप्त विवरणः नाम/पता/पद)*
◼️ *मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे DVC उम्र 48 वर्ष*
*निवासी -ग्राम कसईफरसगांव थाना बड़ेडोगर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)*
◼️ *गिरफ्तार नक्सल सहयोगी/शरण देकर रखने वाला की जानकारी (संक्षिप्त विवरणः नाम/पता)*
◼️ *श्यामनाथ उसेण्डी*
*निवासी – कौड़ोसाल्हेभाट (खासपारा) थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर*

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
contact for advertisment

About Sunil Thakur

News40: यह सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि आपके लिए हर क्षेत्र की जानकारी और सटीक खबरों का भरोसेमंद स्रोत है। राजनीति, शिक्षा, त्योहार, घटनाएं, हर अपडेट यहाँ। संपर्क करें: सुनील ठाकुर, मुख्य संपादक एवं एडिटर - मो. 888991414।

Check Also

कांकेर नाबालिक को हवस का शिकार बनाने वाला गया सलाखो के पीछे

Follow Us   * थाना चारामा पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *