Wednesday, 5 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

कांकेर जाने आखिर कितने लोगो ने जमा किया नामांकन फॉर्म

*नाम निर्देशन के पांचवें दिन नगरपालिका कांकेर में पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष पद हेतु 02 ने खरीदे प्रपत्र*
*पार्षद पद के 31 तथा अध्यक्ष पद हेतु 01 ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र*
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्र का आज पांचवे दिवस नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद के लिए 19 और नगरपालिका अध्यक्ष हेतु 02 सम्भावित अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया। नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद पद हेतु आज 31 और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जनवरी निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना तय है। नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 10 से सायं 5.30 बजे तथा 03 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में भी नाम-निर्देशन पत्र के विक्रय एवं भरे हुए प्रपत्र को प्राप्त की प्रक्रिया जारी है।

contact for advertisment

About Sunil Thakur

News40: यह सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि आपके लिए हर क्षेत्र की जानकारी और सटीक खबरों का भरोसेमंद स्रोत है। राजनीति, शिक्षा, त्योहार, घटनाएं, हर अपडेट यहाँ। संपर्क करें: सुनील ठाकुर, मुख्य संपादक एवं एडिटर - मो. 888991414।

Check Also

कांकेर मतदान दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ

Follow Us *राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलाई गई शपथ* उत्तर बस्तर कांकेर, प्रतिवर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *