Wednesday, 5 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

कांकेर बड़ी संख्या में किया नक्सलियों ने आत्म समर्पण कई ईनामी नक्सली शामिल

🔶 *डीव्हीसीएम/उत्तर बस्तर डिवीजन केएएमएस प्रभारी सहित 07 ईनामी नक्सलियो का आत्मसमर्पण।*
🔶 *उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी/ गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय थे।*
🔶 *आत्मसमर्पित नक्सलियो पर शासन द्वारा कुल 32 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।*
🔶 *शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।*
🔶 *पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिया गया।*
🔷 *श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.)* IG BASTAR,*श्री अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.)* DIG KANKER के मार्गदर्शन,*श्री आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.)* DIG/SSP KANKER के निर्देशन में पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुुआ है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय नक्सली जिन पर शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त *03 माओवादी सदस्यों पर 08-08 लाख,01माओवादी सदस्य पर 05 लाख एवं 03 माओवादी सदस्यों पर 01-01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।*
आत्मसमपर्ण किया गया।
🔷 *आत्मसमर्पण करने पर*
*प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया।*
इस अवसर पर *श्री विपुल मोहन बाला* डीआईजी बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर) *श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर,*श्री दिनेश सिन्हा* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
🔷 *आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी:-*
🔷 *नाम/पता संक्षिप्त विवरण घटित नक्सली घटना*
🔷 *01 DVC ममता उर्फ शांता उर्फ ममतक्का उर्फ गाम्बाला उर्फ वसन्ना बत्तुलै पिता स्व० लच्छैया बत्तुलै पति स्व० रामा रेड्डी पासूला उम्र 60 वर्ष* जाति मालम।
निवासी:- ग्राम सिरकोण्डा थाना मेट्टीपल्ली मंडल कथलापुर जिला करीमनगर (तेलंगाना)
🔷 *वर्ष 1995 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *उत्तर बस्तर डिवीजन केएएमएस प्रभारी*
◼️परमिली दलम सदस्या
◼️सिरपुर एरिया कमेटी सदस्या
🔷 *ईनाम-08 लाख*
🔷 *वर्ष 1996 से वर्ष 2024 के मध्य कुल 26 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही।*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2011 ग्राम सुलंगी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना जिसमें बीएसएफ के 02 जवान शहीद हो गये एवं 02 नक्सली सदस्य मारे गयें।
◼️वर्ष 2015 ग्राम मेटाबोदेली (चारगांव) माईंस आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2015 ग्राम गुदुंल में पंचायत चुनाव वर्ष 2015 ग्राम कोयलीबेड़ा एवं मरकानार आईईडी विस्फोट की घटना जिसमें पुलिस के 02 जवान शहीद हो गये।
◼️वर्ष 2018 ग्राम महला कैम्प अटैक़ की घटना।
वर्ष 2018 ग्राम महला के पास एम्बुश की घटना जिसमें बीएसएफ के 02 जवान शहीद, 01जवान घायल हो गया था। माओवादी सदस्य आकाश,01 महिला नक्सली सदस्य घायल हो गई थी।
वर्ष 2019 ग्राम कागबरस एवं चिलपरस के मध्य वाहनो में आगजनी की घटना।
🔷 *02 दिनेश मट्टामी पिता पेका मट्टामी उम्र 20 वर्ष जाति गोंड़।*
निवासी:- ग्राम टेकामेटा थाना सोनपुर जिला नारायणपुर
🔷 *वर्ष 2021 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *मिलिट्री कंपनी नम्बर-10 सदस्य*
🔷 *ईनाम-08 लाख*
🔷 *वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के मध्य कारित प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2024 ग्राम हिदूर सड़क निर्माण में लगे वाहनो मे आगजनी की घटना।
🔷 *03 आयतु राम पोटाई पिता स्व० बैहाराम पोटाई उम्र 27 वर्ष जाति गोड़*
निवासी:- ग्राम करकापाल थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर
🔷 *वर्ष 2018 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *मिलिट्री कंपनी नंबर-05 सदस्य*
🔷 *ईनाम-08 लाख*
◼️डीवीसी रमेश का गार्ड
◼️डीके मिलिट्री प्रशिक्षक टीम सदस्य
🔷 *वर्ष 2018 से वर्ष 2024 के मध्य कारित*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2018 माह नवंबर ग्राम गोमे एवं मिण्डी के मध्य एम्बुश की घटना
वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना।
◼️वर्ष 2019 ग्राम आलपरस
◼️पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना
◼️वर्ष 2020 ग्राम पतकालबेड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना।
🔷 *04 ACM जमुना उर्फ नीरा नेताम पिता स्व० धनीराम नेताम उम्र 50 वर्ष जाति गोंड़।*
निवासी:- एन्हूर थाना दुर्गकोंदल जिला कांकेर।
🔷 *वर्ष 2003 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *परतापुर एरिया कमेटी सदस्या*
◼️कोयलीबेड़ा दलम सदस्या
◼️आरकेबी डिवीजन सदस्या
◼️मेढ़की एलओएस सदस्या
◼️काकनार एलओएस सदस्या
🔷 *ईनाम-05 लाख*
🔷 *वर्ष 2003 से वर्ष 2024 के मध्य कारित प्रमुख घटना*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2007 ग्राम भुस्की एवं मिचगांव मोड़ एम्बुश की घटना। जिसमें पुलिस के 05 जवान शहीद एवं 18 जवान घायल हो गये थे।
◼️वर्ष 2020 ग्राम महला मंदिर टेकरी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलदण्ड एवं बिनागुण्डा के मध्य जंगल पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना जिसमें एसजेडसीएम बलदेव की गार्ड नक्सली सदस्या सुनीता मारी गई।
🔷 *05 इतवारीन पद्दा पिता रैनु पद्दा उम्र 25 वर्ष*
निवासी:- कृंगालमस्पी, थाना परतापुर, जिला कांकेर
🔷 *वर्ष 2012 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *परतापुर एलजीएस सदस्या*
🔷 *ईनाम-01लाख*
🔷 *वर्ष 2012 से वर्ष 2024 के मध्य कारित*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2018 महला कैम्प अटैक की घटना जिसमें बीएसएफ के 02 जवान घायल हुये थे।
◼️वर्ष 2020 में ग्राम पतकालबेड़ा मुठभेड़ की घटना मे शामिल
जिसमे 03 नक्सली मारे गये।
🔷 *06 संजय नरेटी पिता रूपसिंह नरेटी उम्र 23 वर्ष जाति गोंड*
निवासी:- ग्राम नेलसोड़ थाना सिकसोड़ जिला कांकेर
🔷 *वर्ष 2020 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *पानीडोबीर/रावघाट एलओएस सदस्य*
🔷 *ईनाम-01 लाख*
🔷 *वर्ष 2020 से वर्ष 2024 के मध्य कारित*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2023 में ग्राम आलपरस में गाड़ियों में आगजनी की घटना।
◼️वर्ष 2023 में ग्राम गोमें
◼️पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना
◼️वर्ष 2024 ग्राम काकनार पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना जिसमें रावघाट एसी सदस्य राजू उर्फ सुनील कलमू गोली लगने से मारा गया एवं कमांडर जग्गू गोटा को गोली लगने से घायल हो गया।
🔷 *07 सगनु राम आंचला पिता स्व० मेहतुराम आंचला उम्र 24 वर्ष जाति गोंड*
निवासी:- ग्राम आलपरस थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
🔷 *वर्ष 2020 नक्सल संगठन भर्ती अब तक*
🔷 *पानीडोबीर एलओएस सदस्य*
🔷 *ईनाम-01लाख*
🔷 *वर्ष 2020 से वर्ष 2024 के मध्य कारित*
🔷 *प्रमुख नक्सल घटना:-*
◼️वर्ष 2020 ग्राम पतकालबेड़ा जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड में शामिल रहा।
◼️वर्ष 2023 ग्राम गोमें जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड में शामिल रहा।
◼️वर्ष 2023 ग्राम आलपरस 12 गाड़ियों में आगजनी की घटना में शामिल रहा।

contact for advertisment

About Sunil Thakur

News40: यह सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि आपके लिए हर क्षेत्र की जानकारी और सटीक खबरों का भरोसेमंद स्रोत है। राजनीति, शिक्षा, त्योहार, घटनाएं, हर अपडेट यहाँ। संपर्क करें: सुनील ठाकुर, मुख्य संपादक एवं एडिटर - मो. 888991414।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *