Thursday, 13 February, 2025
Plasfy-GraphicsDesigner

रायपुर उपमुख्यमंत्री पहुंचे घायल जवानों से मिलने जल्द स्वस्थ होने की कामना

 

-बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है।

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

contact for advertisment

About Sunil Thakur

News40: यह सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि आपके लिए हर क्षेत्र की जानकारी और सटीक खबरों का भरोसेमंद स्रोत है। राजनीति, शिक्षा, त्योहार, घटनाएं, हर अपडेट यहाँ। संपर्क करें: सुनील ठाकुर, मुख्य संपादक एवं एडिटर - मो. 888991414।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *